टेक अपडेट, मोबाइल फ़ोन यूजर के लिए आजकल की सबसे बड़ी समस्या है की उनके मोबाइल की बैटरी ज्यादा नहीं चलती फिर चाहे वो आईफोन यूजर हो या एंड्राइड यूजर | यात्रा के दौरान मोबाइल का इस्तमाल हर कोई करता है | फोटोज खींचना , किसी को अपनी लोकेशन बताना इन सब चीज़ों के लिए मोबाइल फ़ोन का होना बेहद जरुरी है | यात्रा के दौरान सबसे बड़ी समस्या स्मार्टफोन की बैटरी बचाने और इसे चार्ज करने की होती है। यानी फोन हमेशा चार्ज रखना बेहद जरूरी है। बता दें कि यात्रा के दौरान फोन कनेक्टिविटी के लिए लगातार नेटवर्क टावर को सर्च करता रहता है। ऐसे में फोन की बैटरी नॉर्मल से ज्यादा इस्तेमाल होती है। लेकिन फोन में एक सेटिंग की मदद से आप बैटरी को दो से तीन गुना तक ज्यादा चला सकते हैं। आपको फोन में super power saving mode ऑन करना है और eco फोन पूरा दिन आराम से चल जाएगा। सुपर पावर सेविंग मोड ऑन करने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाना है और Battery वाले ऑप्शन पर टैप करना है। यहां आपको Power saving mode का ऑप्शन मिलेगा। इसे ऑन कर लें और आप बैटरी को काफी ज्यादा बचा सकेंगे। इसी सेटिंग से आप इसे ऑफ भी कर सकते हैं।




