Search
Close this search box.

आइये जानें कौन कौन सी चीज़ें है भगवान गणेश को पसंद

आस्था अपडेट , इस साल 19 सितंबर को भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। वैसे तो हर माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। लेकिन भाद्रपद माह के शुक्ल की चतुर्थी तिथि को बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश जन्मोत्सव के रूप में ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन से 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत होती है। चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गणेश जी की कुछ प्रिय चीजें हैं जिन्हें पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में

मोदक और लड्डू :- गौरी पुत्र श्री गणेश को मोदक और लड्डू बेहद प्रिय है। लड्डू और मोदक के बिना गणपति बप्पा की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी को मोदक और लड्डू का भोग जरूर लगाएं।

दूर्वा घास :- दूर्वा घास गणेश जी को बेहद प्रिय है, इसलिए भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा घास को जरूर शामिल करें। इससे गणपति बप्पा प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे।

लाल फूल :- लाल फूल भी गणेश जी को बेहद प्रिय है। इसके बिना बप्पा की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर श्री बप्पा को लाल फूल जरूर चढ़ाएं।

सिंदूर का तिलक :- गणेश जी को सिंदूर बेहद पसंद है। इसके बिना विघ्नहर्ता गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है, इसलिए गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक जरूर लगाएं।

केला :- गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को केले का भोग जरूर लगाएं। हालांकि एक बात का ध्यान जरूर रखें कि एक केला चढ़ाने के बजाय इसे जोड़े में चढ़ाएं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज