कुल्लू अपडेट,देवता आदि ब्रम्हा जी ,देवता रणपाल जी ,माता नैणा जी,बाबा वीरनाथ जी,ज्वाणी महादेव जी के सम्मान में मनाये गए मौहल मेले का समापन हो गया है।मौहल के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी इंदिरा ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पधारी और मुख्य अतिथि का मेले में पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों,स्थानीय जनता एवं महिलाओं के द्वारा ढोल नगाड़े की थाप पर भव्य स्वागत किया गया। वहीं मुख्य अतिथि ने सबसे पहले देवी देवताओं के दर पर शीश नवाया।मुख्य अतिथि इंदिरा ठाकुर को ग्राम पंचायत माहौल की प्रधान इशरा ठाकुर कुरने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कुल्लुवी परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का भी टोपी पहना कर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि के साथ इस अवसर पर ग्राम पंचायत जरड भुटटी कॉलोनी की प्रधान हर्षा ठाकुर ,ग्राम पंचायत शमशी की प्रधान पम्मी देवी,नगर परिषद कुल्लू की पार्षद अमीना राजगोर कुब्जा ठाकुर निर्मला देवी और पूर्व में पार्षद रही ऊष्मज शर्मा भी मौजूद रहे वहीं मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली छात्राओं द्वारा बेहतरीन कुलवी नाटी प्रस्तुत की गई वही मुख्य अतिथि के द्वारा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देने वाले स्कूली छात्राओं स्थानीय कलाकारों एवं महिला मंडल को सम्मानित किया गया। वही मुख्य अतिथि इंदिरा ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए सबसे पहले सभी लोगों को मोहल मेले की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी साथ ही उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को दूसरी बार विधानसभा भेजने के लिए आभार भी जताया।ग्राम पंचायत मौहल की अप्पर मौहल से छोयल तक की सड़क निर्माण में जितना पैसा लगेगा वो सुन्दर सिंह ठाकुर देंगें।वही उन्होंने पंचायत को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सुन्दर ठाकुर की ओर से 21 हज़ार देने की घोषणा करती हूँ।
Author: Kullu Update
Post Views: 72



