हिमाचल अपडेट-सिराज वैली माडर्न पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी में अंडर19 की छात्राओं ने टूर्नामेंट में दमखम दिखाया। इन छात्राओं ने बैडमिंटन तथा एकल गान व वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया जबकि समूह गान एवं भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया ।इन पांच स्थानों को प्राप्त करने के पश्चात स्कूल की प्रधानाचार्या , अध्यापकों तथा स्कूल के सभी बच्चों ने अंडर 19 की छात्राओं का भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या वन्दना ठाकुर ने स्कूल के सभी छात्र एवं छात्राओं को आगे बढ़ने तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

Author: Kullu Update
Post Views: 4,140



