Search
Close this search box.

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मनाली मंडल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

कुल्लू अपडेट,देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा मनाली मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मनाली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया। इस रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया गया । गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण और मानवता का कार्य है, जिसमें व्यक्ति अपना रक्त देता है ताकि उस रक्त से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद हो सके। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग भाग लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्म दिवस पर इस तरह का आयोजन सराहनीय है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 2 अक्टूबर तक इस तरह के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को मनाली स्थित माता हडिंबा मंदिर से बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान का किया जाएगा आयुष्मान भवः अभियान के तहत सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुरदास,महामंत्री जोगिंदर मेहरा, बगेश शर्मा,पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा धनेश्वरी नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जानेश ठाकुर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज