Search
Close this search box.

समाज सेवी रोशन ठाकुर ने किया वीडियो एल्बम सुन शौहरिये का विमोचन

कुल्लू अपडेट ,हिमाचली लोक गायक नरेश कुल्लवि की नई वीडियो एल्बम सुन शौहरिए जन्नत यूट्यूब चैनल पर होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवम समाजसेवी रोशन ठाकुर के कर कमल द्वारा एक सादे समारोह में लॉन्च की गई। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं समाज सेवी ने बताया कि इस वीडियो एल्बम में हिमाचली लोक गायक नरेश कुल्लवि द्वारा गीत गाए गए हैं संगीत नवीन जोशी ने दिया हैऔर एडिटिंग और डायरेक्टर मानस गुलाटी ने की तथा पोस्टर डिजाइन माही सिंह अवतार द्वारा किया गया है । अदाकारा के तौर पर इंद्र ठाकुर और प्रेरणा नेगी ने ठाकुर बेहतरीन कार्य किया है और इन वीडियो की शूटिंग विश्व प्रसिद्ध पर्यटक नगरी मनाली की हसीन वादियों के बेहतरीन पर्यटक स्थलों पर की गई है। उन्होंने कहा कि यह गाना हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक शेर सिंह कौशल द्वारा गाया गया है और अभी हिमाचल लोक गायक शेर सिंह कौशल की सहमति से युवा लोग गायक नरेश कुलवी ने दोबारा से गाया है। जन्नत रिकॉर्ड स्टूडियो के एमडी इंदर सिंह ठाकुर ने सहयोग के लिए हिमाचली लोक गायक शेर सिंह कौशल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस गाने को संगीत प्रेमी पसंद करेंगे।
बता दें कि आपको इससे पहले मनाली के प्रसिद्ध मॉडल इंद्र सिंह ठाकुर द्वारा कई गाने सुपर डुपर हिट हुए हैं जिसमें पिंक प्लाजो जिसके ऑडियो वीडियो में लगभग 50 मिलियन लोगों ने इस गाने को पसंद किया गया है वही मीठी मीठी बातें झुरिए आदि एल्बम को संगीत प्रेमियों ने खूब पसंद किया गया है । । इंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं । बल्कि पूर्ण विश्वास है कि उनकी अन्य एल्बमों की तरह इस एल्बम को भी आप उतना ही प्यार , देंगे जितना औरों को दिया। इस मौके पर उनके साथ एडवोकेट अजय ठाकुर और गौरव ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज