कुल्लू अपडेट ,पिछले कल सरवरी के साथ लगते शीतला माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आयी थी |बताया जा रहा था कि दिन के समय यहां चोरी हुई थी और उसके बाद सीसीटीवी फुटेज में कोई शख्स जाता हुआ भी नजर आया था । मंदिर से माता के चांदी के छतर और सोने की दोनों आँखे चोरी हो गई थी । कुल्लू पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी | जिसके बाद चोर को पकड़ लिया गया है और अब चोर पुलिस की गिरफ्त में है |

Author: Kullu Update
Post Views: 5,458



