Search
Close this search box.

त्वचा में होने वाली समस्याओं को हल्के में न लें,हो सकती है मधुमेह का कारण

लाइफस्टाइल अपडेट, त्वचा में खुजली, खुस्की, लालिमा जैसी समस्याएं होना सामान्य है, ये किसी एलर्जी, प्रतिक्रिया या बीमारियों के कारण हो सकती है। पर हर बार इन समस्याओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। त्वचा की कुछ समस्याएं अंतर्निहित बीमारियों का संकेत भी हो सकती हैं जिसके बारे में गंभीरता से ध्यान दिया जाना आवश्यक हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, त्वचा में खुजली, ड्राई स्किन जैसी समस्याएं रक्त संचरण की समस्याओं के कारण हो सकती हैं और परिसंचरण में होने वाली समस्याएं गंभीर समस्याकारक भी हो सकती है, इसलिए इनपर ध्यान दिया जाना बहुत आवश्यक है।

डॉक्टर कहते हैं, मधुमेह जैसी क्रोनिक बीमारियों की स्थिति में त्वचा से संबंधित विकारों का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। डायबिटीज की स्थिति वाले कुछ लोगों में त्वचा की समस्याएं गंभीर रूप भी ले सकती हैं। यदि आपका भी ब्लड शुगर लेवल अक्सर अनियंत्रित रहता है तो इन समस्याओं पर गौर करना बहुत आवश्यक हो जाता है।

त्वचा पर छालों की समस्या :-मधुमेह वाले लोगों में त्वचा पर छाले होने की दिक्कत काफी आम है, इसमें हाथों की उंगलियों, पैर की उंगलियों, हाथों, पैरों में छाले होने लगते हैं। आमतौर पर ये छाले सफेद होते हैं। छाले डरावने लग सकते हैं, लेकिन वे आम तौर पर दर्द नहीं देते और लगभग दो-तीन सप्ताह में अपने आप ठीक हो जाते हैं। ये छाले इस बात का संकेत हो सकते हैं कि आपको मधुमेह है या आपके ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित नहीं है। इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना आवश्यक माना जाता है।

नेक्रोबायोसिस लिपोइडिका :- नेक्रोबायोसिस का मतलब है कोशिकाओं का डेड होना। आपकी त्वचा पर छोटे, उभरे हुए, लाल धब्बे धीरे-धीरे बड़े और चमकदार हो जाते हैं और कभी-कभी पीले हो जाते हैं। इसमें त्वचा पतली और फट भी सकती है, जिससे घाव हो सकते हैं जिसमें अल्सर होने का भी खतरा देखा जाता रहा है। वैसे तो इस तरह के मामले काफी दुर्लभ है, मधुमेह से पीड़ित 300 लोगों में से केवल एक को ही यह बीमारी होती है। मधुमेह रोगियों को त्वचा की समस्याओं पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

डिजिटल स्केलेरोसिस :- मधुमेह के शिकार लोगों में डिजिटल स्केलेरोसिस होने का खतरा भी काफी आम होता है, जिसमें आपकी त्वचा सामान्य से मोटी हो जाती है। टाइप-1 और टाइप-2 दोनों प्रकार के डायबिटीज के शिकार लोगों में ये समस्या हो सकती हैं। हाथों के पीछे या उंगलियों या पैर की उंगलियों पर त्वचा मोटी और मोम नुमा हो सकती है। अगर आपके ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित नहीं रहता है तो इस रोग के विकसित होने का जोखिम अधिक होती है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज