Search
Close this search box.

महिलाओं में कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है पपीता, इन चीजों का सेवन भी फायदेमंद

लाइफस्टाइल अपडेट, कैंसर, गंभीर और जानलेवा स्थिति मानी जाती है, सभी उम्र वाले लोगों में इसका खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, महिलाओं में सर्वाइकल और स्तन कैंसर के मामले सबसे अधिक रिपोर्ट किए जाते रहे हैं, जिसके कारण हर साल लाखों की मौत हो जाती है। आनुवांशिकता के साथ लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी ने इसके खतरे को काफी बढ़ा दिया है। कैंसर के खतरे से बचाव के लिए जरूरी है कि दिनचर्या और आहार को ठीक रखें। एंटी-कैंसर वाले आहार आपके जोखिमों को कम करने में लाभकारी हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ फलों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के जोखिमों को कम करने वाले हो सकते हैं। पपीते को लेकर किए गए शोध में पाया गया कि यह महिलाओं की सेहत में सुधार और कुछ प्रकार के कैंसर से बचाने वाला फल हो सकता है।

पीता से कम हो सकता है कैंसर का जोखिम :- शोधकर्ताओं ने पाया कि पपीता लाइकोपीन से भरपूर होता है, यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है जिसे सर्वाइकल और स्तन कैंसर के खतरे से बचाने वाला माना जाता है। पपीता के अलावा गाजर, टमाटर और तरबूज में भी इसकी मात्रा होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हृदय रोग से बचाने और कोलेस्ट्रॉल-रक्तचाप को कम करने में भी इस फल के सेवन से लाभ पाया जा सकता है। सभी महिलाओं को आहार में पपीता को शामिल करना चाहिए।

संतरे खाने से होने वाले लाभ:- संतरे साइट्रिक फल होने के कारण विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काफी लाभकारी है। विटामिन-सी के साथ ये थायमिन, फोलेट और पोटेशियम जैसे अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की पूर्ति करने वाला फल है। विटामिन-सी को प्रतिरक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है जो कैंसर से बचाने और उपचार के दौरान भी आपको तेज रिकवरी पाने में मदद कर सकता है।

अंगूर के एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव :- कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आप फायदेमंद फलों की सूची में अंगूर को भी शामिल कर सकते हैं, ये फल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और खनिजों से भरपूर होता है। अंगूर में मौजूद विटामिन सी, प्रोविटामिन-ए और पोटेशियम की मात्रा शरीर को कई गंभीर रोगों के खतरे से बचाने वाली भी हो सकती है। इसके अलावा लाइकोपीन एक कैरोटीनॉयड है जिसमें शक्तिशाली कैंसर रोधी गुण होते हैं। कुछ शोध बताते हैं कि यह कैंसर उपचार वाले रोगियों के लिए विशेष लाभकारी है।

सेब के प्रभावी गुण :- सेब न केवल सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। सेब के प्रत्येक सर्विंग से फाइबर, पोटेशियम और विटामिन-सी प्राप्त होता है, ये सभी कैंसर से बचाने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। सेब में पाया जाने वाला फाइबर शौच की नियमितता को बढ़ावा देता है और आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है। पोटेशियम आपके द्रव संतुलन को ठीक करता है और कैंसर के जोखिमों को कम करने में इसके लाभ हो सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज