Search
Close this search box.

गूगल ने किया बड़ा बदलाव, जीमेल, मैप्स, यूट्यूब, और अन्य एप के साथ मिलेगा एआई बार्ड का सपोर्ट

टेक अपडेट,टेक दिग्गज गूगल ने घोषणा की है कि कंपनी अपने एप्स और सर्विस के साथ अपनी जेनरेटिव एआई क्षमताओं यानी चैटबॉट बार्ड का उपयोग कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में सर्च में जेनरेटिव एआई क्षमता को शुरू किया था, जिससे कंपनी द्वारा एआई चैटबॉट की टेस्टिंग के रूप में देखा जा सकता है। कंपनी ने अब घोषणा की है कि वह जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, गूगल मैप्स, यूट्यूब और गूगल फ्लाइट्स सहित अन्य गूगल एप्स और सर्विस के लिए समान क्षमताओं को पेश कर रही है। इसके लिए गूगल ने बार्ड एक्सटेंशन लॉन्च किया है।
गूगल सर्विस में बार्ड का मिलेगा सपोर्ट:– गूगल ने कुछ महीने पहले ही अपने एआई चैटबॉट बार्ड को पेश किया है। बार्ड, गूगल का अब तक का सबसे पावरफुल एआई मॉडल है, जिसे कंपनी सभी सर्विस के साथ एकीकृत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि बार्ड एकीकृत से इनपुट टेक्स्ट क्वेरी के आधार पर जरूरत पड़ने पर उनसे डाटा लिया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि बार्ड अपने रिस्पॉन्स को कस्टमाइज करने में और भी बेहतर हो रहा है।

गूगल ने कहा, “आज हम बार्ड का अब तक का सबसे सक्षम मॉडल पेश कर रहे हैं। अधिक उपयोगी प्रतिक्रियाओं के लिए बार्ड अब गूगल एप्स और सर्विस के साथ एकीकृत हो गया है। कंपनी ने कहा, हमने बार्ड के उत्तरों की दोबारा जांच करने और अधिक स्थानों पर सुविधाओं का विस्तार करने के लिए ‘गूगल इट’ सुविधा में भी सुधार किया है।

बार्ड एक्सटेंशन हुआ लॉन्च:– गूगल ने बार्ड एक्सटेंशन लॉन्च किया है जो जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, गूगल मैप्स, यूट्यूब और गूगल फ्लाइट्स और होटलों सहित गूगल टूल से प्रासंगिक जानकारी ढूंढने और दिखाने की अनुमति देगा। यह सुविधा फिलहाल अंग्रेजी में उपलब्ध है।

यूजर्स को क्या होगा फायदा :– कंपनी ने नई घोषणा के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उदाहरण के लिए, यदि आप लास वेगास की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ऐसे में आपको यात्रा की तारीख, मैप्स और वीडियो देखने की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में ‘अपडेटेड’ बार्ड इन सभी सर्विस में इन महत्वपूर्ण डाटा को ढूंढकर उत्तर ढूंढेगा और डिस्प्ले करेगा। यह यूजर्स की जरूरत के हिसाब से रिस्पॉन्स देगा। बार्ड डाटा पुल करने और होटलों और फ्लाइट के बारे में जानकारी प्रदान करने में भी सक्षम होगा। ड्राइव में काम करते समय, यूजर्स बार्ड को किसी विशिष्ट फाइल को सर्च करने के लिए भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, सितंबर 2022 में तैयार किया गया एक बायोडाटा को सर्च करना और इसे एक छोटे पैराग्राफ की पर्सनल जानकारी में क्रिएट करने जैसी कमांड आप इसे दे सकेंगे।
यूजर्स डाटा रहेगा सुरक्षित :– गूगल का कहना है कि उपयोग किए गए डाटा को मानव रिव्यूअर्स द्वारा एक्सेस नहीं किया जाएगा और न ही बार्ड द्वारा विज्ञापन दिखाने के लिए या बार्ड मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए उपयोग किया जाएगा। यूजर्स के पास यह निर्णय लेने का विकल्प भी है कि वे इन एक्सटेंशन का उपयोग कैसे करना चाहते हैं या किसी भी समय उन्हें बंद कर देना चाहते हैं। यानी यूजर्स बार्ड एक्सटेंशन को बंद भी कर सकते हैं।
‘Google it’ बटन में हुआ सुधार:– गूगल ने बार्ड द्वारा दिए गए रिस्पॉन्स को क्रॉस-चेक करने की अनुमति देने के लिए एक ‘Google it’ बटन को पेश किया था। अब इसमें और भी सुधार किए गए हैं। यूजर्स अब बटन का उपयोग करके इसके जवाबों को अधिक आसानी से दोबारा जांच सकते हैं। यूजर्स को ‘जी’ आइकन पर क्लिक करना है और बार्ड रिस्पॉन्स पढ़ेगा और मूल्यांकन करेगा कि इसे वेरीफाई करने के लिए वेब पर कंटेंट है या नहीं। यूजर्स को मूल्यांकन किए गए स्टेटमेंट को हाईलाइट करने और वाक्यांशों पर क्लिक करने की सुविधा भी मिलेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज