कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकूहल टैक्सी स्टैंड में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है।युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह तड़के 3 बजे से 4 बजे के आसपास पतलीकूहल थाना में सूचना मिली कि पतलीकूहल टैक्सी स्टैंड के पास किसी युवक का शव पड़ा है।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच करने पर पता चला कि अनूप(26) पुत्र अमरचंद निवासी बशकोला की किसी ने हत्या कर दी है।वारदात के बाद मंडी से पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। रात के समय टैक्सी स्टैंड में झगड़ा हुआ था और इसी दौरान युवक की हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि पुलिस थाना से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बीच चौक पर यह वारदात हुई है।।एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।




