कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकूहल टैक्सी स्टैंड में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है।युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह तड़के 3 बजे से 4 बजे के आसपास पतलीकूहल थाना में सूचना मिली कि पतलीकूहल टैक्सी स्टैंड के पास किसी युवक का शव पड़ा है।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच करने पर पता चला कि अनूप(26) पुत्र अमरचंद निवासी बशकोला की किसी ने हत्या कर दी है।वहीं एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा भी मौके पर पहुंची थी उन्होने बताया की जो मृतक है वो लोकल है इनका विलेज है बश्कोला और करने वाले जो है अभी तो इन्वेस्टीगेशन जारी है पर हमारे पास जो सीसीटीवी फुटेज आयी है और उसमें जो आरोपी सामने आया है उसको हमनें गिरफ्तार किया है। जहां पर ये वारदात हुई है वहां से कुछ ही समय पहले हमारी गाडी गश्त से निकली है। गश्त तो हमारी हो रही है दुर्भाग्यवश इस तरह की वारदात हुई और हम लोग कोशिश करेंगे की और अपनी निगरानी बेहतर करें। इसमें 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।




