कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी मंत्री एवं भुट्टिको चेयरमैन सत्य प्रकाश ठाकुर 75 वर्ष के हो चुके हैं और उनके आयु के 75 वर्ष पूरे होने पर ठाकुर वेदराम मेमोरियल सोशल कल्चरल एनवायरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा भुट्टिको के सभागार में उनके सम्मान में अमृत आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले समारोह स्थल में पहुंचने पर ढोल नगाड़े की थाप पर पुष्प कुछ लेकर सत्य प्रकाश ठाकुर एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता ठाकुर का स्वागत किया गया।वही भुट्टिको के सभागार में केक भी काटा गया।वही सत्य प्रकाश ठाकुर को दिन भर बधाई देने देने वालों का तांता भी लगा रहा. साथ ही इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया इसमें सबसे पहले नई उड़ान वर्ती प्रतिभा राज्य अवार्ड से शास्त्री नगर निवासी मीनाक्षी बुधवार को सम्मानित किया गया।वही समाज सेवा में सेस राम नेगी ,आशीष शर्मा को प्रिंट मीडिया व लाल सिंह को लोक से लोक संस्कृति अवार्ड से सम्मानित किया गया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में मंडी की विनीता ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
Author: Kullu Update
Post Views: 15



