हिमाचल अपडेट, बीते कुछ दिनों में हिमाचल में भारी बरसात के कारण काफी नुक्सान हुआ है | इस नुकसान से बचने के लिए कई दानी सज्जनो ने और कई राज्यों ने भी हिमाचल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया |आम जनों ने भी आपदा राहत कोष में राशि देकर मदद का हाथ बढ़ाया है | इसी कड़ी में एचपी नर्सिंग इंस्टीट्यूशन एसोसिएशन ने आज शिमला में आपदा राहत कोष के लिए पंद्रह लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए नर्सिंग इंस्टीट्यूशन एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया है । यह अंशदान आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Author: Kullu Update
Post Views: 207



