कुल्लू अपडेट ,रोशन लाल ठाकुर पिछले कई वर्षों से मनाली विधानसभा में कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं और हर वर्ग के साथ मिलकर सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। रोटरी क्लब मनाली के सदस्य, कार्तिक स्वामी सिमसा के सदस्य व देव समाज को कई वर्षों से अपना योगदान देते आ रहे हैं। कार सेवा दाल की सदस्यता लेते समय रोशन ठाकुर ने बताया कि संस्था द्वारा किए जा रहे अनेक सामाजिक कार्य में उनका आर्थिक सहयोग रहेगा और उन्होंने बताया कि संस्था के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर हर जरूरतमंद की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। सदस्यता लेते समय कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह, उपाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा, सचिव अमित शर्मा, सदस्य राजेंद्र सिंह, रोशन लाल राणा, लाइफटाइम सदस्य इंद्र सिंह चावला ,जगदीश बंगा, दूनीचंद, अजय ठाकुर, विवेक सूद, प्रयास फाउंडेशन भुंतर से सुरेश गोयल, चारु फाउंडेशन से शेरु राम, एंटी करप्शन कुल्लू से शिवपाल सिंह, ओम बोद्ध, कार सेवा महिला दल से तृप्ता शर्मा, विमिला ठाकुर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।




