हिमाचल अपडेट, बीते कुछ दिनों में हिमाचल में भारी बरसात के कारण काफी नुक्सान हुआ है | इस नुकसान से बचने के लिए कई दानी सज्जनो ने और कई राज्यों ने भी हिमाचल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया |आम जनों ने भी आपदा राहत कोष में राशि देकर मदद का हाथ बढ़ाया है | इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने आज शिमला में आपदा राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन का हार्दिक आभार व्यक्त किया है ।

Author: Kullu Update
Post Views: 186



