हिमाचल अपडेट, बीते कुछ दिनों में हिमाचल में भारी बरसात के कारण काफी नुक्सान हुआ है | इस नुकसान से बचने के लिए कई दानी सज्जनो ने और कई राज्यों ने भी हिमाचल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया |आम जनों ने भी आपदा राहत कोष में राशि देकर मदद का हाथ बढ़ाया है | इसी कड़ी में हिमालयन फाइटोकेमिकल और ग्रोअर्स एसोसिएशन ने आज शिमला में आपदा राहत कोष के लिए 3.50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस परोपकारी कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने हिमालयन फाइटोकेमिकल और ग्रोअर्स एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया है ।

Author: Kullu Update
Post Views: 176



