कुल्लू अपडेट, देवता आदि ब्रम्हा जी ,देवता रणपाल जी ,माता नैणा जी,बाबा वीरनाथ जी,ज्वाणी महादेव जी के सम्मान में मनाये गए मौहल मेले का समापन हो गया है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जरड भुटटी कॉलोनी की प्रधान हर्षा ठाकुर ,ग्राम पंचायत शमशी की प्रधान पम्मी देवी,नगर परिषद कुल्लू की पार्षद अमीना राजगोर कुब्जा ठाकुर निर्मला देवी और पूर्व में पार्षद रही ऊष्मज शर्मा भी मौजूद रहे। मौहल मेले में बतौर मुख्य अतिथि पधारी सीपीएस सुंदर ठाकुर की धर्मपत्नी इंदिरा ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए सबसे पहले मौहल मेले की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने जनता का सुंदर सिंह ठाकुर को दोबारा विधानसभा भेजने के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी सुंदर ठाकुर को अपने साथ विभिन्न भागों विभिन्न विभागों में अटैच करने के लिए भी आभार जताया। उन्होंने लोगों से कहा कि जनता का विश्वास ही सुंदर ठाकुर की ताकत है और उससे ही उन्हें और अधिक काम करने की ऊर्जा मिलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी राजनीति से ऊपर उठकर विकास के कार्यों में सुंदर ठाकुर संग कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े ताकि जनता की उम्मीदें पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मौहल के अप्पर मोहल की जौली-छोएल सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए भी सीपीएस सुंदर ठाकुर धनराशि देंगे। वहीं उन्होंने पंचायत को मेले के सफल आयोजन की बधाई दी एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर की ओर से ₹21000 की राशि देने की घोषणा भी की। वंही ग्राम पांचायत मौहाल की प्रधान इशरा ठाकुर ने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर ने हमेशा विकास कार्यो के लिए सहयोग किया है जिसके लिए वो उनका धन्यवाद करती हैं।
Author: Kullu Update
Post Views: 20



