Search
Close this search box.

सीएम 24 सितंबर को शिमला से जारी करेंगे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 2023 का कर्टन रेजर – सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू अपडेट,मुख्य संसदीय सचिव ने आज अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने इस दौरान रथ ग्राउंड, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के निकट हिडम्बा माता के बैठने के स्थान, प्रदर्शनी मैदान,खेल मैदान का निरीक्षण किया।उन्होंने नगर परिषद कुल्लू व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन स्थलों पर किये जा रहे कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि इस वर्ष कुल्लू दशहरा का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा।
सीपीएस ने कहा कि 24 अक्टूबर 2023 को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें सभी सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इसी दिन बैठक बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे के कर्टेन रेजर भी जारी करंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे को आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष लगभग 18 देशों ने अपने सांस्कृतिक दल भेजने को हामी भरी है।इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों सहित प्रदेश के सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। ये सभी दल 25 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक परेड में भाग लेकर अपने अपने देशों,व राज्यों की समृद्ध संस्कृति से दशहरे में शामिल मेहमानों को रु- ब-रु करवाएंगे। दशहरे के समापन पर 30 अक्टूबर को कुल्लू कार्निवाल में कुल्लू जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की झलक देखने को मिलेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दो स्थानों लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र व प्रदर्शनी ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे।इ लिए प्रदर्शनी ग्राउंड में नया मंच बनाया जाएगा।

????????????????????????????????????
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज