टेक अपडेट, मोटोरोला ने भारत में एक और कम कीमत वाला स्मार्टफोन Moto Edge 40 Neo लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। वहीं लावा ने अपने कम कीमत वाले ईयरबड्स Lava Probuds 22 को पेश किया है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में Honor X40 GT स्मार्टफोन और 120 इंच साइज वाली Hisense टीवी को पेश किया गया है। चलिए जानते हैं इन गैजेट्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में
Moto Edge 40 Neo:- मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto Edge 40 Neo को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को यह मीडियाटेक डाइमेंशन 7030 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.55 इंच फुल एचडी प्लस poLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग भी मिलती है।
Lava Probuds 22:- लावा के नए ईयरबड्स के साथ दो कलर ऑप्शन-फ्रॉस्ट व्हाइट और स्पेस ब्लैक में पेश किया गया है। ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.3 के साथ आते हैं और इनके साथ क्वाड माइक, ईएनसी का सपोर्ट है, जो 60 डीबी तक न्वाइस को कंट्रोल कर सकता है। ईयरबड्स के साथ 12 मिमी का ड्राइवर और टाइप-सी चार्जिंग के साथ केस के साथ 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। ईयरबड्स में IPX4 की रेटिंग भी मिलती है।
Hisense L5K Laser TV:- यह परंपरागत टीवी जैसे नहीं हैं, बल्कि यह एक अल्ट्रा शॉर्ट थ्रो (UST) प्रोजेक्टर की मदद से फोल्डेबल स्क्रीन को टीवी में बदल देता है। इस टीवी के साथ 120 इंच का बड़ा स्क्रीन और 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। टीवी में डिजिटल लेजर इंजन, Harmon Kardon स्पीकर साउंड, 8 लेयर वाला ऑप्टिकल स्ट्रक्चर, ब्लू लेजर लाइट सोर्स और 380 निट्स की ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस डिवाइस में 5 स्पीकर और 3-चैनल एम्पलिफायर का सपोर्ट है। डिवाइस में MediaTek MT9639 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 1 टीबी तक का स्टोरेज मिलता है।
Honor X40 GT रेसिंग एडिशन :- Honor X40 GT रेसिंग एडिशन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है। इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, 4800एमएएच की बैटरी और टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में 6.81 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन के साथ 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।




