हिमाचल अपडेट, बीते कुछ दिनों में हिमाचल में भारी बरसात के कारण काफी नुक्सान हुआ है | इस नुकसान से बचने के लिए कई दानी सज्जनो ने और कई राज्यों ने भी हिमाचल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया |आम जनों ने भी आपदा राहत कोष में राशि देकर मदद का हाथ बढ़ाया है | इसी कड़ी में आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर वेलफेयर एसोसिएशन ने आज शिमला में आपदा राहत कोष के लिए 51,501 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस परोपकारी कार्य के लिए एसोसिएशन की सराहना की है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,283



