Search
Close this search box.

सुख की सरकार में दुखी,भुंतर ब्लॉक की रैला पंचायत के वार्ड नंबर 2 पाशी 3 महीने से अंधेरे में

कुल्लू अपडेट,विकास खण्ड भुंतर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रैला 2 के वार्ड नंबर 2 पाशी पिछले 3 महीने से अंधेरे में पिछले 3 महीने से लाईट नहीं मिल पाई है लोगों को स्थानीय निवासी राकेश ठाकुर ने बताया कि अगर लाइट आ भी जाए तो इतनी कम होती है कि बल्ब तक जल नहीं पाते। 1 महीने पहले ट्रांसफार्म बदला गया था तो वह भी 1 हफ्ते के अंदर ही जल गया और तब से अब तक ट्रांसफार्म नहीं बदला गया है और आज ट्रांसफॉर्मर नया लाने की बात की गई थी लेकिन आज भी ट्रांसफार्मर नहीं लाया गया अगर टांसफार्मर न बदलने का कारण पूछा जाए तो कहते है उठाने के लिए लोग नहीं आए। कल गांव में शायरी मेला और लोग मेले के दिन भी अंधेरे में है और मेहमानों को भी अंधेरे में बैठाना पड़ रहा है। विभाग और पंचायत के कानों में तो जूं तक नहीं रेंगती। जब बिल मांगने की बारी आती है तब 1 दिन भी लेट नहीं होत। फ्री बिजली होने के बावजूद भी कुछ न कुछ चार्ज जोड़ के बिल बना ही देते है। जहां लोग मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे है वहीं हम लोगो को बिजली मुक्त कर दिया गया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज