Search
Close this search box.

गड़सा घाटी के बौहुगण में 11 परिवार आपदा से हुए है बेघर,टेंट में रहने को मजबूर

कुल्लू अपडेट,कुछ महीने पहले गड़सा में भारी बारिश और बादल फटने के कारण इन 10 परिवारों का घर सामान सब बह गया था। जब संस्था के कार्यालय में यह लोग अपनी समस्या को लेकर आए थे, तो संस्था के सेवादार खुद गड़सा घाटी की ओर इन परिवारों का दुख बांटने के लिए चले गए। इन परिवारों ने संस्था के सेवादारों को बताया कि एकदम से नदी में ज़ोरदार आवाज हुई, जिससे यह सभी अपने परिवार और मवेशियों को लेकर घर से भाग गए जिस कारण ये कोई भी सामान अपने घर का नहीं बचा पाए हैं। प्रशासन की ओर से इन्हें फोरि राहत के तौर पर तिरपाल, राशन और रुपए दिए गए थे। जिससे इन्होंने शेड बनाकर अपने मवेशियों को रहने के लिए तैयार किया है। बाकी सभी परिवार तिरपाल के नीचे छत बनाकर रह रहे हैं। तकरीबन एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, यह सभी परिवार इसी तरह अपनी रोज-मर्रा की जिंदगी जी रहे है। कुछ महीनो में सर्दियां शुरू हो जाएगी और इन परिवारों का रहना बहुत मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि परिवारों में छोटे-छोटे बच्चे भी रहते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज