Search
Close this search box.

रंगप्रिया थिएटर सोसाइटी ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए सौंपा 31,000 रूपये का ड्राफ्ट

कुल्लू अपडेट,आज 26 सितंबर, 2023 को रंगप्रिया थिएटर सोसाइटी हि. प्र. ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए उपायुक्त आशुतोष गर्ग को 31000 रूपये का ड्राफ्ट सौंपा I
रंगप्रिया संस्था ने जिला प्रशासन कुल्लू, भाषा विभाग कुल्लू और जिला सम्पर्क अधिकारी कार्यालय कुल्लू के सहयोग से हाल ही प्रदेश में आई आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में सहयोग हेतु
24 सितंबर, 2023 को अटल सदन कुल्लू के अंतरंग सभागार में महाकवि बोधायन कृत नाटक भगवदज्जुकम का मंचन किया था I
संस्था के सचिव हितेश भार्गव ने जानकारी देते हुए कहा कि नाटक के टिकटों की विक्री द्वारा संस्था ने 31000 रूपये की राशि एकत्रित की, जिसे मुख्यमंत्री राहत में देने के लिए आज उपायुक्त को सौंप दिया गया I उन्होंने सहयोग के लिए जिला प्रशासन कुल्लू, भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू तथा जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय का धन्यवाद किया I उन्होंने कुल्लू के दर्शकों का भी धन्यवाद किया जिनके बलबूते कुल्लू में टिकट बेचकर इतनी राशि एकत्रित की जा सकी ।उन्होंने प्रदेश के सभी कलाकारों से अपील की कि सभी कलाकार अपनी अपनी विधाओं से इस तरह के प्रयास कर इस आपदा की मेंमुख्य मंत्री राहत कोष यथासंभव सहायता करेंI
इस मौके पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी नरेन्द्र शर्मा नाटक में भाग लेने वाले कलाकारभी उपस्थित थे I

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज