Search
Close this search box.

देवभूमि जीप यूनियन सरवरी ने सौर गांव में आगज़नी से बेघर परिवार को दिए 30 हज़ार रूपये

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के काईस पंचायत के गांव सोर में पिछले कुछ दिन पहले हुई आगजनी की घटना को देखते हुए देवभूमि जीप यूनियन के सदस्य परिवार से मिलने गांव पहुंचे और परिवार से दुख सांझा किया। देवभूमि जीप यूनियन सरवरी की तरफ से परिवार वालों को ₹30000 की राशि पीड़ित परिवार वालों को सौंप दी गई। इस नेक कार्य में जीप यूनियन प्रधान नूतन ठाकुर, उप प्रधान राज कुमार , सचिन हुकम राम, कोषाध्यक्ष दिनेश पुरी और सचिन रतन दास मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज