Search
Close this search box.

मेरी माटी मेरा देश,माटी को नमन वीरों का वंदन अभियान में कलश यात्राओ का आयोजन

कुल्लू अपडेट, मेरी माटी मेरा देश,माटी को नमन वीरो का वंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत1-30सितंबर तक ग्रामीण स्तर पर माटी एकत्रित कर अमृत कलश यात्राओ का आयोजन किया जा रहा है ,इस कड़ी में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ,राष्ट्रीय सेवा योजना युवा मामले विभाग भारत सरकार एवं आई.टी.बी.पी कुल्लू द्वारा पंचायतों ,गाँव से माटी एवं अक्षद एकत्रित किए जा रहे है । प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात में देश से आह्वान किया गया कि मेरी माटी मेरा देश के अन्तर्गत जनभागीदारी सुनिश्चित की जाये हर गाँव हर शहर घर घर देश के वीरो को समर्पित माटी एवं अक्षद एकत्रित कर एक उत्सव के रूप में अमृत कलश यात्राओ का आयोजन किया जाये।जिसके तहत कुल्लू जिले में विभिन्न स्थानो में अमृत कलश यात्राओ का आयोजन किया गया जिनमे आम जनमानस के द्वारा भी अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित की गई इन कलश यात्राओ के साथ युवाओ द्वारा भारत माता की जय के नारों के साथ घर घर से माटी एवं अक्षद एकत्रित किए गए रायसन,बंदरोल,कटराई,अरछण्डी ,हरिपुर ,बशकोला,नग्गर, जटेहड विहाल,लरांकेलों ,नशाला,हिरणी आदि स्थानों पर आई.टी.बी.पी के सहयोग से कलश यात्राओ का आयोजन हुआ वही अपर ढालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना,नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के स्वयंसेवियो के द्वारा माटी एकत्रित कर पंच प्रण की शपथ ली गई ,जागृति महिला मण्डल द्वारा नथान में पंच प्रण की शपथ के साथ माटी एकत्रित की गई बंजार में युवा मण्डल गोष्ठी,त्रिमूर्ति युवक मंडल जोरी,लक्ष्मी युवक मंडल रैला,ग्राम विकास महिला मंडल पटोला थाटीबीड द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया निरमंड खंड में ग्राम पंचायत दूरहा,कोट वही आनी में बटाला,कराना,डीम आदि स्थानो पर कलश यात्राओ का आयोजन हुआ ।मेरी माटी मेरा देश के अन्तर्गत आयोजित इन कलश यात्राओ में विभिन्न स्थानों से एकत्रित की गई माटी राजधानी दिल्ली भेजी जाएगी जहां देश की अलग अलग क्षेत्रो से आयी हुई माटी से अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा जो एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक भव्य प्रतीक बनेगा ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज