Search
Close this search box.

10 अक्टूबर से कुल्लू दशहरे में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लिए जायेंगें कलाकारों के ऑडिशन

कुल्लू अपडेट,उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लालचंद प्रार्थी कला केंद्र के अतिरिक्त प्रदर्शनी मैदान में भी एक भव्य मंच तैयार किया जाएगा। जिसमे कलाकार दिन के समय अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उपायुक्त ने जानकारी दी कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कुल्लू में ऑडिशन लिए जायेंगे जिनमे 10, 11 व 12 अक्टूबर को कुल्लू जिला के कलाकारों के लिए, 13 व 14 अक्टूबर को अन्य जिलों तथा 15 अक्टूबर को उक्त तिथियों में छूट गए कलाकारों के ऑडिशन लिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि ऑडिशन में सफल होने वाले कलाकार ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे पाएंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज