हिमाचल न्यूज़ , बीते कुछ दिनों में हिमाचल में भारी बरसात के कारण काफी नुक्सान हुआ है | इस नुकसान से बचने के लिए कई दानी सज्जनो ने और कई राज्यों ने भी हिमाचल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया |आम जनों के साथ साथ हिमाचल के युवाओं ने भी आपदा राहत कोष में राशि देकर मदद का हाथ बढ़ाया है | इसी कड़ी में हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक एवं जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष मोंटी संधू की अध्यक्षता में आज जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपए के चैक का अंशदान किया। इस पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा कांग्रेस हमीरपुर का आभार व्यक्त किया है।

Author: Kullu Update
Post Views: 163



