Search
Close this search box.

पंडित खुशबू भारद्वाज ने बढ़ाई कुल्लू की शान ,अब कारसेवा संस्था ने किया सम्मान

कुल्लू अपडेट,पंडित खुशबू भारद्वाज पिछले कई वर्षों से जिला कुल्लू में इस छोटी सी उम्र में मशहूर संगीतकार है, और इन्होंने संगीत की दुनिया में महारत हासिल की है। बचपन से ही उन्हें संगीत का बहुत शौक रहा है। हालांकि खुशबू मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखती है। वह बचपन से ही माता रानी के जागरण, स्कूल, व अन्य संस्थाओं में अपनी गायकी का जादू विखेरती आई है। संगीत में इस लग्न की वजह से आज वह अपनी गायकी से काफी मशहूर है। उन्होंने अपने स्कूली पढ़ाई सुल्तानपुर स्कूल और स्नातक की पढ़ाई कुल्लू महाविद्यालय से की है। खुशबू ने बतौर एनसीसी में रहकर भी सीनियर अंडर ऑफिसर की भूमिका निभाई है। इसका श्रेय वह अपने माता-पिता, गुरुजनों व अपने मित्रों को देती है। अभी हालहि में खुशबू ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (शिमला) से संगीत में प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडलिस्ट की जगह बनाई है। उनकी सफलता को देखकर उन्हें आज कार सेवा दल संस्था के सेवादारों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र और 2100 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा हर उस बच्चे को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पढ़ाई जगत में अपने अनुभव से जीत हासिल की हो। संस्था प्रतिवर्ष ऐसे अनुभवी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाती है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज