Search
Close this search box.

इलेक्ट्रिक के साथ साथ डीजल,पेट्रोल ऑटो रिक्शा की परमिशन भी रहेगी जारी

कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश ऑटो रिक्शा फेडरेशन के सदस्यों ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की तथा उनके सामने अपनी बार रखी जिसमें उन्होने इलेक्ट्रिक ऑटो के साथ साथ डीजल और पेट्रोल वाले ऑटो रिक्शा के लिए भी मुख्यमंत्री से अनुमति मांगी है। उन्होने बताया की मुख्यमंत्री ने उनकी बात मान ली है और इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा के साथ साथ डीजल और पेट्रोल वाले ऑटो रिक्शा के लिए भी मुख्यमंत्री ने अनुमति दे दी है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश ऑटो रिक्शा फेडरेशन के अध्यक्ष दिनेश दत्त शर्मा , उपाध्यक्ष देश राज पठानिया , महासचिव संजय कपूर , ओमप्रकाश राणा, सुरेश , प्रेमवर्धन , देवीसिंह , मनु मोहन , मोतीराम , वेद प्रकाश आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे। उन्होने उनकी बात मानने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज