Search
Close this search box.

हे भगवान ,आसमान में काले बादल और देर शाम 6 बजे ही छा गया अँधेरा ,

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश और कई स्थानों पर बर्फबारी भी हो रही है। वहीअगर बारिश और बर्फबारी से एक और जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है लेकिन मौसम के बदलाव के कारण किसानों और बाग़वानो को इसकी खूब मार झेलनी पड़ रही है। मौसम के बदलने से जहां एक र सेब,प्लम ,नाशपाती  के बागवानों का नुकसान हो सकता है वही लहसुन, सब्ज़ियाँ  बोने वाले  किसानों का भी काफी नुकसान हो गया है। अगर आज जिला कुल्लू के मौसम की बात करें तो जिला मुख्यालय कुल्लू में इस वक्त लगभग शाम 6:00 बजे ही अंधेरा छा गया है और लोग घरों में बिजली जलाने के लिए मजबूर हो गए हैं आसमान में  काले बादल छा गए हैं और तेज बारिश की संभावना बढ़ गई है।वहीं पुलिस की ओर से भी लोगों को ऐसे खराब मौसम में यात्रा ना करने की सलाह दी गई है
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज