Search
Close this search box.

अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा कमेटी की पब्लिसिटी, एडवरटाइजमेंट,सोवेनियर ,डिजाइंग कमेटी की बैठक की

कुल्लू अपडेट,मुख्य संसदीय सचिव वन, उर्जा,पर्यटन व परिवहन एवं अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की जिला स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष सुन्दर सिंह ठाकुर ने आज अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा कमेटी की पब्लिसिटी, एडवरटाइजमेंट, सोवेनियर ,डिजाइंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ कहा कि इस वर्ष का दशहरा,देव संस्कृति के साथ साथ देश विदेश की संस्कृति का आदान प्रदान का उत्सव होगा।
इसके लिए दशहरे से संबंधित एक आकर्षक तथा जानकारी पूर्ण स्मारिका का भी भी प्रकाशन किया जाएगा। जिसमे कुल्लू जिले की समृद्ध संस्कृति, इतिहास, व परम्परा पर आधारित लेख प्रकाशित होंगे।
इन्होंने कहा कि कि दशहरे के दौरान आने वाले लोगों के लिए बस स्टेंड के पास लगभग एक हजार वाहनों के लिए पार्किंग की व्यव्स्था की जा रही है ।उन्होंने कहा कि देश विदेश में प्रचार प्रसार सुनिश्चित बनाने पर के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे के प्रचार प्रसार के लिए मीडिया की सभी विधाओं का प्रयोग किया जाएगां। उत्सव उत्सव की कवरेज के लिए अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व प्रादेशिक मीडिया संस्थानों से सम्पर्क साधा जा रहा है।ताकि देश विदेश तक दशहरे के भव्य आयोजन के बारे में प्रचार प्रसार सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक परेड व कुल्लू कार्निवाल के लिये पेशेवर कोरियोग्राफर की सेवाएं ली जाएगी ताकि इस कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ प्रस्तुत किया जा सके।उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को होने वाली सांस्कृतिक परेड में 20 से अधिक देशों ने भाग लेने को हामी भरी है। इसके अलावा देश के नार्थ ईस्ट के राज्य के अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दल शामिल होंगे।
इसके बाद सीपीएस ने प्रदर्शनी मैदान का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय उत्सव के स्वरूप में एकरुपता बनाने के लिए मीना बाजार व प्रदर्शनी मैदान एक ही तरह की केनोपीयाँ स्थापित की जाएंगी जोकि वाटर एवम फायर प्रूफ होंगी। इसके अतरिक्त बाकी मार्किट की छतें भी एक ही रंग को होंगी। उन्होंने कहा कि उत्सव में आयोजित कार्यक्रम सभी तक पहुचे के लिए विभिन्न स्थानो बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जायेंगे ताकि शहर के हर कोने में इसका लाइव प्रसारण देखा जा सके।
उन्होंने कहा कि दशहरे के दौरान देवलुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदर्शनी ग्राउंड में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार, टाऊन प्लानर रसिक शर्मा व अन्य उनके साथ थे
बैठक में सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, ज़िला लोकसंपर्क अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, ज़िला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर, सहित विभिन्न अधिकारी व गैर अधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

????????????????????????????????????
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज