कुल्लू अपडेट, डे केयर केंद्र भुन्तर में अंत राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस आज धूम धाम से मनाया गया जिसमे भुन्तर नगर पंचायत प्रधान मीना ठाकुर ने इस की अध्यक्षता की . इस समारोह में भुन्तर कुल्लू 45 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया. समाज में बुजुर्गों का क्या योगदान है और नई पीढ़ी को संस्कारित करने हेतु कई वक्ताओं ने सम्बोधन भी किया. बुजुर्गों को समाज में सम्मान मिले और उनके साथ दुर्वायव्हार होने से केसे बचाया जाये. इसके बारे में चर्चा की गयी. नप अध्यक्ष मीना ठाकुर के साथ तारा ठाकुर और वार्ड मेंबर उपस्थित रहे. इस कार्य क्रम का आयोजन सम्नव्यक रतन ज्योति तथा भुवनेश्वरी ने किया.

Author: Kullu Update
Post Views: 1,353



