Search
Close this search box.

240 से अधिक आभा कार्ड बनाए ,कारसेवा संस्था का मिशन सेवा जारी

कुल्लू अपडेट,कार सेवा दल संस्था द्वारा आज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीज को मिलने आए उनके रिश्तेदारों व आम जनता के 240 से अधिक आभा कार्ड बनाए गए।
संस्था के सेवादारों द्वारा जनता को आभा कार्ड की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई, और उन्हें कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा कार्ड लांच किया है। आमतौर पर लोग अपनी मेडिकल रिपोर्ट या मेडिकल दस्तावेज घर पर भूल जाते हैं या गायब कर लेते हैं।परंतु अब आभा कार्ड के माध्यम से मरीज को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यदि वह अपनी रिपोर्ट गायब कर लेते हैं या लाना भूल जाते हैं, तो वह अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड आभा कार्ड के जरिए निकल सकता है। ये सुविधा डॉक्टर के पास उपलब्ध रहेगी।आभा कार्ड में दिए गए 14 अंको बाले दिए नंबरों की सहायता से वह अपनी पूरी स्वास्थ्य रिपोर्ट की जानकारी ले सकते हैं। आभा कार्ड एक फोल्डर में सभी चिकित्सा दस्तावेजों को संग्रहित करके रखता है। जिससे मरीजों को सुविधा मिल सकेगी।

कार सेवा दल संस्था द्वारा आधार कार्ड बनाने की मोहिम अभी जारी रहेगी और जनता से भी आग्रह रहेगा कि सभी हिमाचल वासी अपना आभा कार्ड जरूर बनाएं ।
आप आभा कार्ड को गांव में आशा वर्कर के द्वारा, लोक मित्र केंद्र या अपने मोबाइल में भी बड़ी आसानी से बना सकते है।

स्वयं से आभा कार्ड बनाने के लिए गूगल में जाकर ABHA सर्च करने से LINK खुल जाता है। वहां पर दिए गए ऑप्शन में हम बड़ी आसानी आभा कार्ड बना सकते हैं।

इसे बनाने के लिए हमारा आधार कार्ड बैंक लिंक होना आवश्यक है या फ़िर ड्राइविंग लाइसेंस होना ज़रूरी है। जिससे हम अपना आभा कार्ड बना सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज