कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस के पुलिस थाना बंजार की टीम ने नाकाबंदी के दौरान छेत में एक गाड़ी न0 HP62 D 4646 को प्रक्रियानुसार चैक किया तो वेली राम (32 वर्ष) पुत्र श्री वजारु राम निवासी गांव व डाकघर जाओं तहसील निरमण्ड जिला कुल्लू व दलीप कुमार (33 वर्ष) पुत्र श्री भुप राम नीयसी गांव व डाकघर मलयाणा तहसील ढली जिला शिमला के कब्जे से 99 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा । आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,322



