Search
Close this search box.

जेएमके युवा मण्डल शिरढ़ ने गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

कुल्लू अपडेट,जेएमके युवा मण्डल शिरढ़ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत तथा गाँधी जंयती के शुभ अवसर पर स्वच्छता अभियान एवं कार्याशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं तथा समाज के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता अभियान में अत्यधिक मात्रा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा ।
इस स्वच्छता अभियान में गाँव के वार्ड न० -1, स्कूल परिसर,मंदिर परिसर, खेल मैदान, मेला ग्राउंड तथा संपूर्ण गाँव की साफ- सफाई कर‌के कुडे़ का उचित निपटारा किया। साथ ही साथ देवदार के पौधों के संरक्षण के लिए बाड़बन्धि तथा घास कटाई कि गई । स्वच्छ भारत मिशन एवं गांधी जयंती के शुभ अवसर पर युवाओं ने स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की कैसे स्वच्छ जल,स्वच्छ वायु, स्वच्छ गाँव और स्वच्छ संगठन बनाया जा सकता है। तथा ये समझाने का प्रयास किया कि स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे समुदाय ,गाँव और देश के विकास के लिए भी आवश्यक है। इसके अलावा, युवाओं को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। जिससे वे स्वच्छता प्रति अपना सशक्त संकल्प जता सके। अथवा युवाओं के द्वारा इस अभियान को चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर जेएमके युवा मण्डल शिरढ़ के प्रधान गणेश तथा अन्य सदस्य मोहित, तेज राम ,चेतराम, हरिश ,गौरव, अभिषेक, अक्षित, रुपेन्द्र, अनुज, दिपक, आदित्य, दिव्यांश, साहिल ,कृष्ण गोपाल, आर्य ,आदित्य, साहिल ,रिषभ,पियूष इत्यादि ने भाग लिया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज