कुल्लू अपडेट ,पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी मणिकरण में को आपातकालीन प्रतिक्रिया सहयोग प्रणाली फोन नंबर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सार पास के रास्ते में नगारू नामक स्थान पर पांच पर्यटक गाइड सहित फंस गए हैं। उपरोक्त सूचना पर सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सैन प्रभारी, पुलिस चौकी मणिकरण की अगुवाई में हेड कांस्टेबल कृष्णकांत व आरक्षी गगन के साथ चौकी से घटना स्थल की ओर अविलंब रवाना हुए। रास्ते में कसोल से बचाव दल के सदस्य छापे राम नेगी को भी पुलिस दल द्वारा साथ लिया गया। आज पूरा दिन अत्यंत विकट परिस्थितियों तथा खराब मौसम में पैदल यात्रा तय करते हुए बचाव दल घटना स्थल पर पहुंचा तथा बचाव दल द्वारा मिन थाच से पांचों पर्यटकों क्रमश: अंशुल निवासी नासिक (महाराष्ट्र), कैशव, गौरव तथा एहसास निवासीगण दिल्ली और राजेश शर्मा निवासी पानीपत (हरियाणा) को बचाव करते हुए सुरक्षित कसोल पहुंचाया गया है। उपरोक्त सभी पर्यटक पूर्णतया स्वस्थ एवम सुरक्षित हैं.
Author: Kullu Update
Post Views: 25



