Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री ने की एचपीएसईडीसी की उपलब्धियों की सराहना हुआ 8.16 करोड़ रुपए का लाभ

हिमाचल अपडेट, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की 106वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए निगम की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि एचपीएसईडीसी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 200 करोड़ का रिकॉर्ड टर्नओवर और 8.16 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि निगम ने इतिहास में पहली बार सरकार को लाभांश का भुगतान किया है जिसके तहत वित्त वर्ष 2021-2022 के 18,58,350 रुपए और वित्त वर्ष 2022- 2023 के 74,33,400 रुपए का डेविडेंट सरकार को सौंपा।उन्होंने कहा के यह उपलब्धि निगम के समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए निगम द्वारा आपदा राहत कोष में 21,00,000 रुपए के अंशदान के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज