हिमाचल अपडेट, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले कल शिमला में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और कांगड़ा जिले के ढगवार में 180 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाले स्वचालित आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र के निर्माण कार्य को डेढ़ वर्ष के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संयंत्र के माध्यम से विभिन्न डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे और चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा व ऊना में किसानों से सीधे दूध खरीदा जाएगा। प्रदेश के किसानों को उचित लाभ सुनिश्चित करने और दूध खरीद नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 43 करोड़ रुपये का भी निवेश किया जाएगा। इससे प्रदेश के डेयरी उद्योग को बल मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

Author: Kullu Update
Post Views: 95



