Search
Close this search box.

गड़सा घाटी की हवा को जहरीला कर रहा तारकोल प्लांट,लोग परेशान

कुल्लू अपडेट, गड़सा घाटी में लगे अनेक तारकोल प्लांट और स्टोन क्रशर से यहां सांस लेना दुभर हो गया है बता दें कि गडसा के प्रवेश द्वार हुरला से खड़ी सेरी तक चार स्टोन क्रशर और चार तारकोल के प्लांट लगे हुए हैं जिनसे निकलने वाला धुआं और धूल से वातावरण बहुत खराब हो गया है।यहां पर स्थित फार्मेसी कॉलेज जेबीटी और बी एड कॉलेज के छात्रों और स्थानीय हजारों की जनसंख्या के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है।प्रशासन को इसका शीघ्रता से कोई ठोस समाधान निकालना चाहिए अन्यथा यहां की जनता गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से कोई नहीं रोक सकता।स्थानीय पंचायतों के विरोध के बावजूद भी इसका कोई समाधान नहीं हो रहा।गंभीर चंद प्रधान वीर चांद उपप्रधान ग्राम पंचायत गड़सा कोयला देवी प्रधान शाम सुंदर उप प्रधान ग्राम पंचायत भलाण 1उमेश्वर सिंह वीरेंद्र सूद नेत्रप्रकाश आदि का कहना है की तारकोल प्लांट से निकलने वाला जहरीला धुआं हवा में मिलने से लोगों में बीमारियों का कारण बन रहा है इसलिए इन प्लांट को यहां से किसी अन्य जगह स्थानांतरित किया जाए।अन्यथा जनता को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज