Search
Close this search box.

कुल्लू साईस स्कूल बाशिंग ने इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शूमार विद्यालय कुल्लू साईस स्कूल बाशिंग ने 01 अक्टूबर 2023 को पुलिस ग्राउंड बाशिंग में क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि विद्यालय के प्रबन्धक महोदय मोहन कपूर ने शिरकत की। कुल्लू साईस स्कूल बाशिंग में क्रिकेट एकेडमी भी शुरू की गई है। जिला कुल्लू में यह एकमात्र ऐसा विद्यालय है जिसमें क्रिकेट एकेडमी चलाई जा रही है। क्रिकेट एकेडमी के मुख्य कोच कमल नैयन पराशर है। जोकि पूर्व में रणजी खिलाड़ी, इन्टर यूनिवर्सिटी खिलाड़ी रह चुके है। साथ ही साथ कुल्लू और लाहौल स्पीति की जिला क्रिकेट टीम के ऑफिसियल मुख्य कोच भी रह चुके है। कमल नैयन पराशर को कोचिंग का अनुभव 35 वर्षो से अधिक है। यह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एकेडमी के लेवल -1 के कोच भी रह चुके है। वर्तमान में यह कुल्लू साईस स्कूल बाशिंग में एकेडमी के मुख्य कोच के रूप में कार्यरत हैं। क्रिकेट मैच इन्टर हाउस के आधार पर आयोजित किया गया। इसमें छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में दो मैच करवाए गए। जिसमें पहला मैच यजुर्वेद हाउस और ऋग्वेद हाउस के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यजुर्वेद की टीम ने 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 131 रन बनाए। जबाव में ऋग्वेद की पूरी टीम 14.2 ओवर में 92 रन ही बना पाई। इस तरह यजुर्वेद हाउस की टीम 39 रन से विजेता रही। दूसरा मैच स्टाफ इलेवन और यजुर्वेद हाउस के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टाफ इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। जबाव में यजुर्वेद हाउस की पूरी टीम 11.3 ओवर में 64 रन बना कर ऑलऑउट हो गई। इस तरह स्टाफ इलेवन की टीम ने 64 रनों से भारी जीत अर्जित की । पहले मैच में सर्वश्रेष्ठ कैच का पुरस्कार जिम्मे छेरिंग, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सुजल चौधरी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साहिल सिंह नलवा और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनीष खत्री को मिला। दूसरे मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन ठाकुर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पवन ठाकुर और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोहर राणा को मिला। विद्यालय के प्रबन्धक महोदय ने इस मौके पर खिलाड़ियों को बहुत प्रोत्साहित किया और साथ में कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है कि छात्रों का सार्वांगिण विकास हो। शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी बहुत महत्वपूर्ण है। महोदय ने कहा कि हमारे छात्र शिक्षा के साथ खेलकूद में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे और आगे भी करते रहेंगे। इसी उद्देश्य से विद्यालय की ओर से क्रिकेट एकेडमी आरंभ की गई है। विद्यालय हर वर्ष इस तरह के क्रिकेट मैच और अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करता रहेगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज