Search
Close this search box.

यूनाइटेड पार्सल सर्विस का प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मिला बहुमूल्य समर्थन

हिमाचल अपडेट,यूनाइटेड पार्सल सर्विस (UPS) द्वारा प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए बहुमूल्य समर्थन प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आभार व्यक्त किया।UPS द्वारा अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक और महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की पेशकश प्रदेश सरकार के राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करेगी। यह सहायता इस कठिन समय में प्रदेश के लिए आशा की किरण है। हम इस उदार पेशकश का अधिकतम लाभ उठाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग के साथ एक विस्तृत प्रस्ताव पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और सभी प्रभावितों को हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज