कुल्लू अपडेट,ऊझी घाटी के मनसारी गांव में ओमा राजगौर के 3 मंजिल पक्के चादर नुमा मकान में आग लग गयी। जिसमे अग्निशमन विभाग के अनुसार लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। यह आग मकान के ऊपरी मंजिल में लगी थी। जिसमें 3 कमरे,2 स्टोर रूम, 3 न0 डबल बेड 3 न0 सोफा सेट, डाइनिंग टेबल ,चेयर, पेलिंग व सीलिंग, अलमारी, ग्लास सोतक 7 नंबर ,सोलर सिस्टम ,खिड़कियां,दरवाजे, कंबल गदे,20 नंबर तलाईयां, दरवाजे इत्यादि जलकर पूर्ण रूप से नष्ट हो गए। अग्निशमन केंद्र पतलीकूहल और मनाली के कमर्चारियों ने आग पर काबू पाया और आग से लगभग 50 लाख रूपये की सम्पति बचाने में कामयाब रहे। आग बुझाने में ग्रामीणों ने भी अग्निशमन केंद्र के कमर्चारियों का सहयोग किया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,474



