Search
Close this search box.

भारत भारती स्कूल में छात्रों को बताया रेबीज़ से कैसे बचें

कुल्लू अपडेट,भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पशुपालन विभाग की मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रियंका लखनपाल द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छठी से आठवीं तक के छात्रों को बताया गया कि रेबीज़ किस प्रकार का रोग है , कैसे होता है , इससे कैसे बचा जा सकता है। विभाग तथा सरकार द्वारा रेबीज़ मुक्त होने के लिए किस प्रकार की सुविधाएं एवम योजनाएं उपलब्ध हैं। यह भी बताया गया कि जागरूक युवा पीढ़ी इस दिशा में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकती है। छात्रों के कार्यशाला में अत्यधिक रुचि दिखाई तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज