कुल्लू अपडेट,मनाली में पर्यटन को फिर से तेज रफ़्तार से गति देने के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मनाली होटेलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर,उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर,सचिव निहाल चंद और भाजपा नेता नीलेश गौतम ने मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश की मदद केंद्र सरकार द्वारा की गयी है और आगे भी मदद करेगी और वही पर्यटन को बढ़ाने के लिए और फिर से पटरी पर लाने के लिए जो भी मदद की जरूरत है वो केंद्र सरकार कर रही है और आगे भी करेगी।वही मनाली होटेलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर,उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि अनुराग ठाकुर से मुलाकात बड़ी अच्छी रही और उम्मीद है पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Author: Kullu Update
Post Views: 2,324



