कुल्लू अपडेट, 06 अक्टूबर को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गश्त के दौरान वॉल्वो बस स्टैन्ड के समीप चिराग जैन पुत्र आनंद जैन निवासी मुरादाबाद उतर प्रदेश व संजय कुमार पुत्र सूर्यप्रसाद महतो निवासी झारखण्ड के कब्जा से 9 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद किया है । वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मणिकरण में पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान ग्राहण रोड समीप कसोल में विराज सैनी पुत्र स्व0 कन्हैया लाल सैनी निवासी (राजस्थान) के कब्जा से *216 ग्राम चरस/ भांग बरामद किया है । तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली व कुल्लू में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है ।आरोपियों को पिछले कल माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया गया है ।आगे की कार्यवाही ज़ारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,942



