कुल्लू अपडेट ,राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ बंजार खंड के चुनाव आज संपन्न हुए। चुनावी बैठक हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस लारजी में हुई ।इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तुलेराम ने की और ख्याल चंद ठाकुर जिला चेयरमैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।जिला कार्यकारिणी की तरफ से जिला कोषाध्यक्ष हरदयाल ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जगरनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे। महासंघ के जिला अध्यक्ष तुले राम ने बताया कि चुनाव सर्व सहमति से संपूर्ण हुए। जिसमें बंजार खंड के अध्यक्ष की कमान प्रेमचंद को सौंपी गई वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनीराम महासचिव रूपचंद कोषाध्यक्ष गुड्डू ठाकुर और चेयर मेन कौशल्या दास को चुना गया। इसके उपरांत उप प्रधान खुबेराम सह सचिव टेकराम मुख्य सलाहकार प्रताप ठाकुर सलाहकार करमचंद को चुना गया ।इस प्रकार से पूरी कार्यकारिणी जो है सर्व सहमति से चुनी गई । नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जिला की पूरी कार्यकारिणी का धन्यवाद किया और सभी बंजार खंड के चालक एवं परिचालक साथियों का भी धन्यवाद किया ।अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए और आश्वासन दिया कि अब मैं अपनी पूरी जिम्मेदारी जो है पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। इस अवसर धनी राम दूनी चांद देवराज कौशल्या दास प्रेमचंद एले राम बीरबल सिंह करमचंद रेवती राम गुड्डू रूपचंद डोला सिंह धनीराम खुबेराम कृष्ण चंद आदि चालक परिचालक भाइयों ने भाग लिया




