Search
Close this search box.

पार्वती घाटी के सिंउड में 645 ग्राम चरस के साथ तोश निवासी गिरफ्तार

कुल्लू अपडेट , कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। नशा तस्करों को रोकने के लिए कुल्लू पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाये जा रहें है इसी के चलते पिछले कल पुलिस थाना भुंतर की पुलिस टीम सिंउड में गश्त पर थी। गश्त के दौरान उन्हें एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो तलाशी के दौरान देवी सिंह पुत्र धर्म चन्द निवासी गांव तोश के कब्जा से 645 ग्राम चरस/भांग बरामद की है। वहीं एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया की आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है ।आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा । आगे की कार्यवाही ज़ारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज