Search
Close this search box.

देखें लिस्ट Galaxy Tab A9 सीरीज और 65 इंच 4K टीवी सहित लॉन्च,हुए ये गैजेट्स

टेक अपडेट , सैमसंग ने सोमवार को अपनी Galaxy Tab A9 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Galaxy Tab A9 और Tab A9+ को पेश किया गया है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Westinghouse ने अपनी क्वांटम सीरीज में WH65GTX50 4K गूगल टीवी को पेश किया है। चलिए जानते हैं सभी गैजेट्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में
Galaxy Tab A9 सीरीज
सैमसंग गैलेक्सी टैब 9 में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 8.7 इंच LCD डिस्प्ले और टैब 9 प्लस में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 11 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है। गैलेक्सी टैब 9 में Helio G99 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं टैब 9 प्लस में Snapdragon 695 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। कैमरा सपोर्ट की बात करें तो टैब 9 में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं टैब 9 प्लस में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी टैब 9 में 5,100mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग का सपोर्ट है। वहीं Galaxy Tab A9+ में 7,040mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग का सपोर्ट है।
Westinghouse Quantum Series WH65GTX50 TVइलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Westinghouse ने अपनी क्वांटम सीरीज में WH65GTX50 4K गूगल टीवी को पेश किया है। नए टीवी को 65 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। इसके साथ 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्ट टीवी रोज गोल्ड कलर में आता है। टीवी में MT9062 Cortex A53 चिप और 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Google TV OS है। स्मार्ट टीवी के साथ 4K HDR, डॉल्बी विजन, MEMC, HLG, HDR10+ और विविड डिस्प्ले का सपोर्ट है। साउंड आउटपुट की बात करें तो इसके साथ 48 वाट का साउंड आउटपुट और दो स्टीरियो स्पीकर हैं, जो DTS TruSurround सपोर्ट के साथ आते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज