कुल्लू अपडेट , कुल्लू पुलिस नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए तेज़ गति से कार्य कर रही है। कुल्लू पुलिस द्वारा प्रत्येक दिन जगह जगह नाकाबंदी करके तलाशी ली जा रही है इसी के चलते आज पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने शीशामाटी समीप दुर्गा माता मन्दिर के पास नाका लगाया हुआ था। नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी न0 HP 01K 6627 को प्रक्रियानुसार चैक किया तो एक युवती और युवक, संजय दत्त पुत्र देव दत्त निवासी गांव व डाकघर बढ़ई तहसील कुल्लू के कब्जे से 7.05 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया की आरोपियों के विरुद्ध थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा । आगे की कार्यवाही ज़ारी है ।

Author: Kullu Update
Post Views: 2,615



